विज्ञापन

भिलाई में पोते से पहली बार मिलने रायपुर जा रही दादी की सड़क हादसे में मौ-त, तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गम में डुबो दिया। पोते से मिलने रायपुर जा रही 60 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौ@त हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना सुपेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ एक्टिवा से रायपुर जा रही थीं। उनके बेटे-बहू के घर 2-3 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था और वह पहली बार अपने पोते से मिलने निकल रही थीं।


Bhilai Road Accident News

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों नेहरू नगर गार्डन के सामने नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में हेमिन बाई ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौ@त हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सुपेला थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल प्रहलाद पटेल से घटना की जानकारी ली गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में रहते हैं और अपनी भाभी को पोते से मिलाने लेकर जा रहे थे।

परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए कुम्हारी टोल प्लाजा समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla