विज्ञापन

भिलाई में चाय-सिगरेट के पैसे मांगना पड़ा भारी! दुकानदार से मा-रपी-ट कर 5100 रु लेकर भागे 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक किराना दुकानदार से मा-रपी-ट और लू-ट का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चाय-सिगरेट लेने पहुंचे युवकों ने पैसे मांगने पर ऐसा बवाल किया कि दुकानदार को जान बचाकर भागना पड़ा। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। हाउसिंग बोर्ड निवासी मेजर यादव (58) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मई की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उनकी किराना दुकान पर पहुंचे थे।


पुरानी भिलाई में किराना दुकानदार से लू-ट और मा-रपी-ट मामले में गिरफ्तार आरोपी

दुकान से आरोपियों ने चाय, पानी की बोतल, गुटखा और सिगरेट खरीदी। सामान लेने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे, तो आरोपी बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान आरोपी श्याम रेड्डी ने धारदार हथियार निकालकर दुकानदार को डरा-धमकाया। उसके साथ मौजूद बाकी तीन युवकों ने भी दुकानदार के साथ मा-रपी-ट की। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के गल्ले में रखे 5100 रुपए निकाल लिए।

घटना के दौरान दुकानदार किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनराज निर्मलकर (21), विराज (18), श्याम रेड्डी (25) और प्रहलाद बंजारे (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी खुर्सीपार इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और लू-ट से जुड़े अन्य सामान भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla