विज्ञापन

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दु@#$र्म! भाई ने कर ली आत्महत्या, गहरे सदमे में पीड़िता मांग रही है न्याय..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैवाहिक वेबसाइट के जरिए शुरू हुआ रिश्ता एक युवती के लिए दर्दनाक बन गया। राजस्थान पहुंचने के बाद विवाहिता ने ससुराल में प्रताड़ना और शोषण झेलने का आरोप लगाया है। मामले ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया जब उसके पति की मौ@त की खबर सामने आई। घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में है।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक बिलासपुर की रहने वाली युवती का संपर्क वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान के एक युवक से हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद करीब एक साल पहले उज्जैन में दोनों की शादी हुई थी।

Bilaspur Ki Vivahita Ne Sasural Par Lagaye Gambhir Aarop

शादी के बाद जब युवती ससुराल पहुंची, तब उसे परिवार से जुड़ी कई बातें पता चलीं। पीड़िता के अनुसार उसके जेठ ने अपनी पत्नी को मा@रपी@ट कर घर से निकाल दिया था। वहीं उसके पति पर भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज बताए गए।

विवाहिता का आरोप है कि उसका जेठ शुरुआत से ही उस पर गलत नजर रखता था। एक दिन मौका पाकर उसने विवाहिता के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने जब पूरी घटना अपने पति को बताई, तो पति ने परिवार और समाज की बदनामी का हवाला देकर उसे चुप रहने के लिए कहा।

इसके बाद भी प्रताड़ना और शोषण का सिलसिला जारी रहा। लगातार मानसिक दबाव और परेशानी से तंग आकर विवाहिता 25 अप्रैल को ससुराल से निकल गई। मोबाइल बंद कर वह किसी तरह बिलासपुर पहुंची।

अगले दिन 26 अप्रैल को उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला तब और गंभीर हो गया जब 28 अप्रैल को जेठ ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

घटना के बाद पीड़िता कुछ दिनों तक सदमे और बीमारी की हालत में रही। बाद में वह महिला थाने पहुंची और आरोपी जेठ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर शून्य पर अपराध दर्ज कर लिया है। अब मामले को संबंधित क्षेत्र में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla