जानकारी के मुताबिक चकरभाठा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका अपनी पत्नी द्रौपती बाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। झगड़े के बाद उसने खाना खाया और सो गया।
देर रात करीब 1 बजे दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने हंसिया निकाल लिया और पति पर ह-मला कर दिया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद राजेश खून से लथपथ हालत में कमरे से बाहर निकला और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को जानकारी दी। इसके बाद परिवार के बाकी लोग भी जाग गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
परिजन घायल राजमिस्त्री को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे। उसके साथ क-टे हुए अंग को भी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla


