विज्ञापन

500 KM दूर झारखंड से बिलासपुर बुलाकर पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की जा-न ले दी। साजिश इतनी सुनियोजित थी कि पहले पति को झारखंड से बिलासपुर बुलाया गया, फिर रेलवे ट्रैक किनारे सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूनम और विनोद लिमगा झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले थे। विनोद मजदूरी कर परिवार चलाता था। इसी दौरान फेसबुक के जरिए पूनम की पहचान झारखंड निवासी सुगड़ तोपड़ो से हुई।

बिलासपुर में पत्नी और बॉयफ्रेंड की साजिश, रेलवे ट्रैक किनारे मिला पति का शव

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि पूनम अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ चली गई थी, लेकिन करीब 15 दिन बाद वापस घर लौट आई।

घर लौटने के बाद ही पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। योजना के तहत सुगड़ तोपड़ो अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य युवक के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुंचा।

इसके बाद विनोद को कॉल कर 10 हजार रुपए देने और पत्नी को छोड़ने की बात कही गई। इस लालच में विनोद तैयार हो गया और 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखंड से बिलासपुर पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार बिलासपुर पहुंचने के बाद आरोपी उसे रेलवे ट्रैक के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां पहले दुपट्टे से उसका गला दबा-या गया, फिर चा-कू से ह-मला किया गया। वारदात के बाद शव को झाड़ियों और कीचड़ के बीच फेंक दिया गया।

घटना के बाद महिला अकेली वापस गांव पहुंची। उसे अकेले देखकर ससुराल वालों को शक हुआ। हालांकि उसने परिवार को बताया कि उसका पति अभी बिलासपुर में ही रुका हुआ है।

परिजन परेशान होकर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी जांच शुरू की। जांच में शक गहराने पर पूनम से पूछताछ की गई, जहां वह टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की जा*न ली और शव को सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

इसके बाद झारखंड पुलिस महिला को लेकर बिलासपुर पहुंची। सिरगिट्टी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक के पास तलाश की, जहां करीब 6 दिन बाद विनोद लिमगा का सड़ा-गला शव झाड़ियों में मिला।

सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बॉयफ्रेंड सुगड़ तोपड़ो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम आरोपियों की खोज में झारखंड रवाना हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla