सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐना लिंडे ने अपनी लग्जरी लाइफ की झलक दिखाई है। वीडियो में दिखाया गया कि जब उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने न तो बोतलबंद पानी पिया और न ही घर का फिल्टर वाला पानी इस्तेमाल किया।
इसके बजाय उन्होंने तुरंत प्राइवेट हेलीकॉप्टर बुक किया और सीधे ग्लेशियर पर पहुंच गईं। वहां बर्फ के बीच खड़े होकर उन्होंने पिघलते हुए ग्लेशियर का पानी पिया। इस पूरे दृश्य को उन्होंने अपने वीडियो में कैद किया और कैप्शन में लिखा कि समझ नहीं आता लोग सामान्य पानी कैसे पी लेते हैं।
इस एक प्यास को बुझाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने की बात सामने आई है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं।
विडियो देखे -
किसी ने लिखा कि जहां हम RO पानी भी सोच-समझकर पीते हैं, वहीं यहां ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे फालतू दिखावा बताया।
बताया जा रहा है कि ऐना लिंडे एक अरबपति परिवार से आती हैं और अपने पिता के बड़े कारोबार की वारिस हैं। उनका बिजनेस रियल एस्टेट, ऑयल और इंटरनेशनल ट्रेड में फैला हुआ है। परिवार पहले से ही अपनी महंगी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।
ऐना इससे पहले भी प्राइवेट जेट, लग्जरी वेकेशन्स और महंगे ब्रांड्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उनका पूरा ठाठ-बाट साफ नजर आता है।
यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि सामान्य लोगों की जरूरत जैसे पानी पीना भी कुछ लोगों के लिए लग्जरी और एडवेंचर बन गया है। ग्लेशियर के पानी को उन्होंने “सबसे शुद्ध पानी” बताया है।
हालांकि पर्यावरण से जुड़े जानकार इसे नुकसानदायक मान रहे हैं। उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर से इस तरह की यात्रा में भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन होता है। एक छोटी उड़ान भी कई महीनों की गाड़ी चलाने जितना असर डाल सकती है।
वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लेशियर का पानी पीना सुरक्षित नहीं होता, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं।
ऐसे वीडियो भले ही आपको हैरान करें, लेकिन यह भी सोचने वाली बात है कि जरूरत और दिखावे के बीच कितना फर्क है। इस खबर को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

