विज्ञापन

सस्ते सीमेंट-छड़ का झांसा देकर दुर्ग समेत 4 जिलों में 24 चोरियां! 32 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सस्ते बिल्डिंग मटेरियल का झांसा देकर घरों से गहने पार करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है। महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियों को अंजाम देने वाले आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले उन घरों की रेकी करता था, जहां मकान निर्माण का काम चल रहा होता था। घर के बाहर ईंट, गिट्टी और दूसरी निर्माण सामग्री पड़ी रहती थी। आरोपी खासतौर पर ऐसे घरों को निशाना बनाता था, जहां केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद रहते थे।

Chhattisgarh Me 24 Chori Karne Wala Shatir Aaropi Girftar

वह खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने की बात करता था। बातचीत के बहाने घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है। चोरी के जेवर वह पिथौरा, भंवरपुर और सरायपाली के स्थानीय ज्वेलरी कारोबारियों को बेचता था। कुछ गहनों की बरामदगी हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

दरअसल बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने गायब हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कई चोरियों की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38) निवासी ग्राम चंदली, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और बेहद शातिर तरीके से चोरियों को अंजाम देता था। वह पहले घरों की रेकी करता और फिर मौका मिलते ही कीमती जेवर लेकर फरार हो जाता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिछले 5 महीनों में महासमुंद जिले में 15 चोरियां की हैं। वारदात के बाद वह पंजाब चला जाता था। इसके अलावा दुर्ग जिले के उतई, रंनचिरई, जामगांव, धमतरी जिले के भखारा, अंड़ा, मगरलोड और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ और बिर्रा थाना क्षेत्रों में भी उसने चोरियां की थीं।

पुलिस ने पिथौरा के जीएस ज्वेलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वेलर्स से चोरी के गहने जब्त किए हैं। वहीं सरायपाली के तमन्ना ज्वेलर्स और संतोष ज्वेलर्स से आभूषणों की रिकवरी अभी बाकी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दुर्ग और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में मामले दर्ज हैं। उसे आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 63.30 ग्राम सोने के गहने, 2 किलो 585.94 ग्राम चांदी के आभूषण, बाइक और मोबाइल फोन समेत कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपए का सामान बरामद किया है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि चोरी के जेवर खरीदने वाले कुछ ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं|

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla