विज्ञापन

दुर्ग में बाइक टक्कर के बाद बवाल! इंजीनियरिंग छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला, पास गुजर रहे राहगीर को भी बेरहमी से पी-टा, हालत नाजुक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के पद्मनाभपुर इलाके में देर रात मामूली बाइक टक्कर ने अचानक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हंगामे में बदल गया। लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब CCTV कैमरे में कैद होकर सामने आया है।

घटना 14 मई की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रूंगटा कॉलेज भिलाई में बीटेक की पढ़ाई करने वाला छात्र मुकेश कौशिक अपने दोस्तों के साथ बिरयानी खाकर लौट रहा था। इसी दौरान पद्मनाभपुर स्थित मेगा मार्ट के पास उनकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक लोकेश्वर साहू चला रहा था, जो सुभाष चौक बोरसी का रहने वाला है।


दुर्ग में बाइक टक्कर के बाद छात्रों पर हमला

टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। आरोप है कि लोकेश्वर साहू और उसके साथी रितेंद्र यादव ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद इंजीनियरिंग छात्रों पर हमला कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से छात्रों को जमकर पी-टा। सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस घटना में राजा बिस्वास, अविनाश उत्कर्ष सिंह, पंकज कौशिक और आकाश केवट समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे केलाबाड़ी दुर्ग निवासी शकील खान भी हमलावरों के निशाने पर आ गए। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर ICU में रखा गया है।

शकील खान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनसे कैश और करीब दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली।


वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लोकेश्वर साहू का कहना है कि वे भी बिरयानी खाकर लौट रहे थे और दोनों बाइक आपस में टकरा गई थीं। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं राहगीर शकील खान के परिवार की ओर से भी FIR दर्ज करने की मांग की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि अब तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla