आयोजन की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग नाराज होकर रिसोर्ट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इस तरह की पार्टी से हिंदू विवाह संस्कार का मजाक बनाया जा रहा है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
इधर, भिलाई नगर हिंदू युवा मंच ने भी मंगलवार को जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध बढ़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण होने लगा।
सूचना मिलने पर पुlलिस मौके पर पहुंची। उस समय ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस चल रही थी। पुlलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
पुlलिस के अनुसार आयोजन को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ने और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी को देखते हुए कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
बताया गया कि उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के मुताबिक धमधा रोड स्थित कोसी रिसोर्ट में 30 मई की रात यह फेक मैरिज पार्टी आयोजित की जानी थी। पार्टी में केवल कपल एंट्री रखी गई थी और 499 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी। आयोजन में शामिल होने वाले कपल्स को दूल्हा-दुल्हन के ड्रेस कोड में पहुंचना था।
पार्टी के लिए डीजे नाइट समेत कई मनोरंजन कार्यक्रमों की तैयारी भी की गई थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने तेज गर्मी और मौसम का हवाला देते हुए आयोजन को फिलहाल पोस्टपोन करने की घोषणा कर दी।
ग्रामीणों का कहना था कि शादी जैसे पवित्र संस्कार को थीम पार्टी के रूप में पेश करना गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने आयोजन को तुरंत बंद कराने की मांग की।
हालांकि पुlलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि यदि किसी आयोजन से सामाजिक या धार्मिक विवाद की आशंका बनती है, तो प्रशासन कानून के तहत जरूरी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

