पुलगांव में हाईवा की जोरदार भिड़ंत
पुलगांव थाना क्षेत्र में देर रात भारती कॉलेज के पास दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया।
जेसीबी की मदद से निकाले गए चालक
फंसे हुए चालकों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों ड्राइवरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान विजय कुमार यादव (23) निवासी गोटाटोला बांधाबाजार, मोहला मानपुर और वीरेंद्र (34) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छावनी चौक की दुकान में लगी आग
दूसरी घटना भिलाई के छावनी चौक क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे अपनी टीम के साथ सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई के लिए निकले थे।
इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक दुकान से निकल रहे धुएं पर पड़ी। हालात समझते ही टीम तुरंत मौके पर रुकी और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
समय रहते पाया गया आग पर काबू
पुलिस ने दुकान मालिक को फोन कर मौके पर बुलाया। दुकान खुलवाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
पुलिस और लोगों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। अगर थोड़ी भी देरी होती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।
घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को भी दे दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



