विज्ञापन

दुर्ग में निजी गाड़ियों पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमना अब पड़ेगा भारी, पुलिस करेगी सीधी कार्रवाई!गाड़ियां होंगी जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, दुर्ग जिले में अब निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यातायात विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और ड्यूटी पॉइंट पर तैनात पुलिस टीमों को लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात विभाग के मुताबिक कई लोग अपनी निजी गाड़ियों के आगे-पीछे या अंदर ‘पुलिस’ लिखी प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। इससे आम लोगों के बीच गलत संदेश जाता है और कई बार इसका गलत इस्तेमाल भी किया जाता है। विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


दुर्ग में निजी वाहनों पर पुलिस लिखने वालों पर सख्ती

यह आदेश उप पुलिस अधीक्षक यातायात, दुर्ग कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि शहर में चलने वाले ऐसे सभी निजी वाहनों की सघन जांच की जाएगी।

अगर किसी निजी वाहन पर अवैध तरीके से ‘पुलिस’ लिखा हुआ मिला तो वाहन को जब्त किया जाएगा। इसके बाद संबंधित थाने के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

आदेश में टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और विभिन्न ड्यूटी पॉइंट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। सड़क पर संदिग्ध तरीके से चलने वाली या ‘पुलिस’ लिखी निजी गाड़ियों को रोककर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

जांच के दौरान यदि वाहन निजी निकला और उस पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखा पाया गया तो तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात विभाग ने यह भी कहा है कि प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय की ओर से सम्मान और उचित इनाम दिया जाएगा। इससे टीमों को और सक्रिय होकर अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं।

फिलहाल यह अभियान अगले आदेश तक लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla