विज्ञापन

दुर्ग में क्रिकेट खेलते वक्त गिरी आकाशीय बिजली, 12वीं के छात्र की गई जान, परिवार में पसरा मातम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पुरैना इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे 18 साल के छात्र शक्ति बिश्नोई की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौ-त हो गई। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, शक्ति अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी पार्थ महानंद ने बताया कि सभी बच्चे बारिश से बचने के लिए मैदान से वापस लौट रहे थे, तभी तेज गरज-चमक के साथ बिजली कड़की और शक्ति उसकी चपेट में आ गया।


दुर्ग के पुरैना मैदान में आकाशीय बिजली गिरने के बाद जुटी लोगों की भीड़

घटना के तुरंत बाद दोस्त और आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। दोस्तों के अनुसार पहले शक्ति को सनसाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे बी.एम. शाह हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शक्ति बिश्नोई पुरैना का रहने वाला था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने पिता संतोष बिश्नोई का इकलौता बेटा था। बेटे की अचानक मौ-त के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मॉर्चुरी भेज दिया गया।

विशेषज्ञों ने खराब मौसम और तेज गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइन के पास न जाने की सलाह दी है। बारिश शुरू होते ही सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। साथ ही बिजली उपकरण, खुले तार और पानी भरे इलाकों से दूरी बनाकर रखना जरूरी बताया गया है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla