जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को खागा क्षेत्र में युवती अपनी बुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गैं-ग-रे-प की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अक्सर ऐसे मामलों में रिश्ते टूट जाते हैं और पीड़िता खुद को अकेला महसूस करती है, लेकिन इस मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग देखने को मिली। युवती के मंगेतर ने घटना के बाद भी उसका साथ नहीं छोड़ा।
फतेहपुर शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। शादी के दौरान दोनों ने जयमाला पहनाई और परिवार के लोगों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ।
इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग मंगेतर के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे रिश्तों की सच्ची मिसाल बता रहे हैं।
शादी के बाद नवदंपति ने कैमरे के सामने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके चेहरे की खुशी सबकुछ बयान कर रही थी। परिवार वालों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि अब वे पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि दोनों साथ खुश हैं और नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

