मामला बाबूराम पूरवा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला का पति कई दिनों से बीमार था और अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को उसके घर लौटने की बात थी। इसी बीच महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया।
बताया जा रहा है कि महिला और युवक की पहचान करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गए। युवक बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह महिला से मिलने दो दिन पहले गांव पहुंचा था।
मंगलवार को मोहल्ले के बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय गेंद महिला के घर के अंदर चली गई। बच्चे गेंद लेने घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में अंधेरा था।
इसी दौरान युवक खुद को छिपाने की कोशिश करने लगा। कमरे के अंदर हलचल देखकर बच्चे डर गए और बाहर निकलकर “भूत-भूत” चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर तलाश शुरू की। इस दौरान युवक बेड के नीचे छिपा मिला। लोगों ने उसे बाहर निकालकर पूछताछ की तो उसने महिला से मिलने की बात कबूल कर ली।
घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच अस्पताल से महिला का पति भी घर पहुंच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। वहीं महिला की मां भी बेटी के ससुराल पहुंची और उसे अपने साथ मायके ले गई।
धानेपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में इसी मामले की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

