मामला वलसाड के पारडी स्थित पो रेलवे इलाके का बताया जा रहा है। परिवार ने जैसे ही AC चालू किया, उसमें से लगातार तीन सांप बाहर निकल आए। सांपों को देखकर घर के लोग घबरा गए और तुरंत स्थानीय NGO को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तीनों सांपों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। परिवारवालों का कहना है कि आखिर सांप AC तक कैसे पहुंचे, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
यह पहली बार नहीं है जब AC से सांप निकलने की घटना सामने आई हो। इससे पहले अहमदाबाद समेत देश के कई हिस्सों में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विडियो देखे -
जानकारी के मुताबिक AC तक सांप पहुंचने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण आउटडोर यूनिट का जमीन या बगीचे के पास होना माना जाता है। अगर आसपास सांप मौजूद हों तो वे पाइप और डक्ट के जरिए अंदर तक पहुंच सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार जिन घरों में AC डक्ट के पास दीवारों में गैप या टूटी जगह होती है, वहां खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। विंडो AC में भी रिस्क ज्यादा रहता है, खासकर तब जब पानी निकलने वाला पाइप जमीन को छू रहा हो या आसपास खुली जगह हो।
ऐसे इलाकों में जहां घरों के आसपास पेड़-पौधे और झाड़ियां ज्यादा होती हैं, वहां भी सांपों के AC तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है। सांप झाड़ियों और पेड़ों के सहारे डक्ट तक पहुंच जाते हैं और रास्ता मिलने पर घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं।
बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। इस दौरान सांप गर्म जगह तलाशते हैं। AC का कम्प्रेसर गर्म होता है, इसलिए कई बार सांप उसके आसपास जाकर बैठ जाते हैं और वहीं से अंदर तक पहुंच जाते हैं।
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि AC के पाइप और डक्ट के आसपास किसी तरह का गैप न छोड़ें। विंडो AC के आसपास खुली जगहों को पूरी तरह बंद रखें। साथ ही घर के आसपास की झाड़ियों और घने पौधों की नियमित सफाई करते रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

