विज्ञापन

रिश्तों की अजीब कहानी! देवरानी को जेठ, जेठानी को देवर पसंद, कोर्ट ने झाड़ा पल्ला, कहा-- ये हमारा मामला नहीं..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कोर्ट को भी हैरान कर दिया। पारिवारिक रिश्तों के इस उलझे विवाद में जब सच्चाई सामने आई, तो जज ने साफ कह दिया—ये कोर्ट का काम नहीं है।

दरअसल, गिरजाशंकर गौड़ नाम के व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया है और उसे वापस दिलाया जाए। इस पर कोर्ट ने पुलिस को महिला को पेश करने के निर्देश दिए।

देवर-जेठ के रिश्तों को लेकर कोर्ट में चौंकाने वाला मामलाजब पुलिस महिला को कोर्ट में लेकर पहुंची, तो पूरा मामला ही पलट गया। पत्नी ने साफ कहा कि वह किसी के बंधक में नहीं है और अपनी मर्जी से अपने देवर मयराम विश्वकर्मा के साथ रहना चाहती है। उसने यह भी बताया कि वह पहले ही तलाक की अर्जी दे चुकी है।

इसी दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। देवर मयराम की पत्नी शिवानी ने कोर्ट में कहा कि वह अपने जेठ यानी गिरजाशंकर के साथ शादी करना चाहती है। यह सुनकर कोर्ट में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में हुई, जहां जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की बेंच ने इस पूरे मामले को निजी पारिवारिक विवाद बताया।

कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों को हैबियस कार्पस याचिका बनाकर कोर्ट और पुलिस का समय बर्बाद किया गया है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की मांग की।

कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और आदेश दिया कि यह राशि 10 दिनों के भीतर भोपाल के जुवेनाइल जस्टिस फंड में जमा कराई जाए।

                                                              
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla