विज्ञापन

Instagram पर बनाई गर्लफ्रेंड निकली अपनी ही पत्नी! मंदिर में मुलाकात होते ही खुल गई पूरी सच्चाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज से सोशल मीडिया और रिश्तों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर जिस युवती को एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड समझ रहा था, मंदिर में मुलाकात के दौरान वही उसकी पत्नी निकली। सच सामने आते ही मंदिर परिसर में हंगामा मच गया।

मामला प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली सोनी त्रिपाठी ने अपने पति प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


प्रयागराज में इंस्टाग्राम पर बातचीत करने वाली लड़की मंदिर में युवक की पत्नी निकली

तहरीर के अनुसार, दोनों की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति और उसके परिवार वालों ने सोनी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ पिछले चार साल से मायके में रह रही थी।

सोनी ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर नई आईडी बनाकर अपने पति से संपर्क किया। पति उसे पहचान नहीं सका और दूसरी लड़की समझकर बातचीत करने लगा।

कुछ दिनों बाद युवक ने शादी की बात करते हुए होटल में मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि महिला ने होटल में मिलने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद 2 मई को दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर में मिलने का फैसला हुआ। महिला अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंची थी। पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।

बताया गया कि युवक अपने दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा। जैसे ही महिला ने चेहरा खोला, युवक हैरान रह गया, क्योंकि सामने उसकी पत्नी खड़ी थी।

आरोप है कि इसके बाद युवक भड़क गया और महिला के साथ मा'रपी'ट करने लगा। साथ ही जा'न से मा'रने की धमकी देते हुए वहां से निकलने की कोशिश करने लगा।

हालांकि महिला के साथ मौजूद परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla