विज्ञापन

छग में दर्दनाक घटना: बेटी के दस्तावेज बनवाने परेशान महिला ने थाने के 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर दी जा-न

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। कुनकुरी थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर एक महिला चढ़ गई और वहीं फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लंबे समय से परेशान थी। इसी सिलसिले में वह लगातार इधर-उधर भटक रही थी।

जशपुर कुनकुरी टावर घटना

मृतका की पहचान ग्राम धुमाडांड निवासी निलिमा लकड़ा (22) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह मानसिक तनाव से भी गुजर रही थी। सोमवार को वह अपनी मां के साथ बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने अस्पताल गई थी, लेकिन इसी दौरान अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

मंगलवार तड़के सुबह निलिमा ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी थी। उसने अपनी परेशानी भी बताई थी। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद वह थाना परिसर के सामने बने वायरलेस टावर पर चढ़ गई।

करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने के बाद उसने दुपट्टे से फंदा बना लिया। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल लगातार महिला को नीचे उतरने के लिए समझाता रहा। अधिकारियों ने बातचीत के जरिए समय लेने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने टावर पर ही फांसी लगा ली।

टावर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में काफी परेशानी हुई। करीब 3 से 4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा। इस दौरान थाना परिसर के आसपास लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे और एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में महिला के मानसिक असंतुलन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla