शुक्रवार शाम दूल्हा आजाद बिंद अपनी बारात लेकर बीबीपुर गांव जा रहा था। शादी की खुशियों के बीच बारात मंजिल के करीब ही पहुंचने वाली थी, तभी अचानक रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार रुकवा दी।
घायल हालत में दूल्हे को तुरंत पुलिस और बरातियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया और शादी का पूरा माहौल सन्नाटे में बदल गया।
घटना के बाद दहशत का माहौल ऐसा था कि कई बाराती मौके से ही वापस लौट गए और डीजे भी बंद कर दिया गया।
पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
घटना की सूचना मिलते ही जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने इस मामले में कई टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
उधर दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार यही कह रही है कि उसने वादा किया था कि वह सेहरा बांधकर आएगा।इस घटना के बाद हर कोई सकते में है|
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

