विज्ञापन

विवाह’ फिल्म जैसा दर्दनाक मंजर! बारात से पहले आग की चपेट में आया पूरा परिवार, खौलते तेल से दुल्हन समेत 12 लोग झुलसे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बारात आने से ठीक पहले खुशियों वाला घर अचानक चीख-पुकार से गूंज उठा। कानपुर के जगन्नाथपुर गांव में शादी की तैयारियों के बीच ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हिला दिया। मेहंदी की रस्म के दौरान अचानक लगी आग में दुल्हन समेत 12 लोग झुलस गए।

यह दर्दनाक घटना बुधवार शाम घाटमपुर क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में हुई। घर में शादी का माहौल था। गुरुवार को जगदीश प्रसाद की बेटी श्वेता की बारात कानपुर से आने वाली थी। परिवार और मेहमान शादी की तैयारियों में जुटे थे।

शादी वाले घर में आग का हादसा

घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी और मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप से लीकेज शुरू हो गई। देखते ही देखते आग फैल गई और माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।

हड़कंप के बीच चूल्हे पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई पलट गई। गर्म तेल की चपेट में दुल्हन श्वेता, उसके पिता और वहां मौजूद फोटोग्राफर समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ ही देर पहले तक घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।



विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla