विज्ञापन

दुर्ग के खारुन नदी में नहाने गया 19 साल का युवक डूबा, SDRF ने घंटों बाद बाहर निकाला श-व..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग,खारुन नदी में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद SDRF टीम ने युवक का श-व नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, अमलेश्वर स्थित खारुन नदी में शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय मोहम्मद मोहिउद्दीन निवासी मौदहा पारा रायपुर शुक्रवार को नहाने के लिए नदी गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर पानी में डूब गया।


Kharun River Rescue Operation

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। SDRF प्रभारी धनीराम यादव के निर्देश पर डीप डाइविंग एक्सपर्ट ओमकार और भानु प्रताप ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की।

काफी प्रयास के बाद टीम ने युवक के श-व को पानी से बाहर निकाला और कुम्हारी पुलिस को सौंप दिया।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश की अहम भूमिका रही।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

                                                   

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla