विज्ञापन

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, डेढ़ साल की मासूम भी नहीं बची

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सिलेंडर ब्ला-स्ट के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 2 बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गाँव का बताया जा रहा है।


कुम्हारी में आग लगने के बाद जला हुआ मकान और मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से मकान में आग लगी थी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसी दौरान गैस सिलेंडर ब्ला-स्ट हो गया। ध-मा-का इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरा घर आ-ग की लपटों में घिर गया।

घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल नहीं सके और आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

बाद में घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में दोनों बहनें मौजूद थीं। इनमें से एक शादीशुदा थी और उसकी डेढ़ साल की बेटी भी घर में थी। दोनों बहनों के पिता भी उसी समय घर के अंदर मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौ-त हो गई।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग छत के रास्ते किचन तक पहुंची और सिलेंडर उसकी चपेट में आ गया, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग घर में सो रहे थे। अचानक हुए धमाके और आग की वजह से उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। हादसे के बाद पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla