विज्ञापन

ममता की मिसाल! ट्रेन ऊपर से गुजरती रही, बच्चों को सीने से लगाकर पटरी पर बैठी रही मां हुई घायल, VIDEO देख भावुक हुए लोग

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आया एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना में एक मां ने अपने दो बच्चों की जान बचाने के लिए खुद की परवाह तक नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग उस मां की बहादुरी और ममता को सलाम कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तीन महिलाएं दो छोटे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। बताया जा रहा है कि सभी जल्दबाजी में पटरियां पार करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन को करीब आता देख सभी महिलाएं घबरा गईं और कुछ समझ नहीं पाईं कि क्या करें।


ममता की मिसाल: ट्रेन गुजरने के दौरान बच्चों को बचाती मां का वायरल वीडियो

इसी मुश्किल पल में एक मां ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों बच्चों को पटरी के बीच नीचे लिटा दिया। इसके बाद वह खुद बच्चों के ऊपर झुककर बैठ गई ताकि उन्हें किसी तरह की चोट न पहुंचे। वहीं दूसरी दो महिलाओं ने भी तुरंत खुद को नीचे कर लिया।

विडियो देखे- 

कुछ ही सेकंड में ट्रेन उनके ऊपर से गुजरती रही। वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गई थीं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सभी सुरक्षित बच पाएंगे।

ट्रेन गुजरने के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि बच्चे पूरी तरह सुरक्षित थे। हालांकि बच्चों को बचाने वाली महिला घायल हो गई थी, लेकिन उसने अपने बच्चों को एक खरोंच तक नहीं आने दी। दूसरी महिलाएं भी सुरक्षित बच गईं।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग मां की हिम्मत और त्याग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे ममता की सबसे बड़ी मिसाल बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई लोग शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। यही लापरवाही कई बार बड़े हा*दसों की वजह बन जाती है। इस बार महिला की सूझबूझ और किस्मत ने सभी की जान बचा ली, लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है।

सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने महिला को साहसी मां बताया तो किसी ने ममता की जीवंत तस्वीर कहा। वहीं कई लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने जैसी लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हर खतरे का सामना कर सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla