विज्ञापन

रायगढ़ के सिंघनपुर गुफा में रिसर्च करने पहुंची टीम पर मधुमक्खियों का हमला,वैज्ञानिक समेत 7 लोग बुरी तरह घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग,रायगढ़ के ऐतिहासिक सिंघनपुर गुफा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिसर्च के लिए पहुंचे वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं पर अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। घटना में वैज्ञानिक, शोधकर्ता और वनकर्मी समेत 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम शोध कार्य के लिए पहुंची थी। टीम में 1 वैज्ञानिक और 4 शोधकर्ता शामिल थे।

रायगढ़ सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक और शोधकर्ता घायल

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीम सिंघनपुर गुफा की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सभी पर हमला कर दिया।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक स्मृद्धि (69), ब्रम्हानंद धृतलहरे (27), भाग्यश्री (30), सुमन (35), निहारिका (36) घायल हुए। वहीं वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव भी इस घटना में घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डायल 108 को जानकारी दी गई। इसके बाद वनकर्मियों और डायल 108 की टीम ने स्ट्रेचर की मदद से सभी घायलों को पहाड़ी से नीचे उतारा और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से 5 सदस्यीय शोधकर्ता टीम सिंघनपुर में रिसर्च के लिए पहुंची थी। टीम में 2 पुरुष और 3 महिला सदस्य शामिल थे।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर शोध कार्य के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla