घटना 29 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी पेत्रुस कुजूर अपनी दुर्घटनाग्रस्त कार बनवाने अंबिकापुर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी ललिता कुजूर अकेली थीं। जब वे करीब साढ़े तीन बजे लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
घर का सामान बिखरा हुआ था, टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं और खून के छींटे नजर आ रहे थे। पत्नी का कहीं पता नहीं था, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। इसी बीच पत्नी के मोबाइल से कॉल आया, जिसमें 22 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। अलग-अलग रास्तों पर जांच की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस की सक्रियता के बीच करीब 12 घंटे बाद देर रात आरोपित महिला को घायल हालत में उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बायपास के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह महिला पास के एक घर तक पहुंची और वहां से अपने पति को सूचना दी।
घायल और सदमे में आई महिला को पुलिस की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



