विज्ञापन

16 साल की बेटी ने पति और माँ को अवैध संबंध रखने से किया मना तो माँ और पति मिलकर मार डाला! माँ ने जबरन प्रेमी से करवाई थी शादी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अररिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिवार के भीतर रिश्तों को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में पुलिस ने मृतका की मां और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान साजिदा परवीन (16) के रूप में हुई है। घटना जिले के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की बताई जा रही है। परिजनों के आरोप हैं कि साजिदा की मां और उसके पति के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिसके चलते यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।

मां और दामाद गिरफ्तार, किशोरी की संदिग्ध मौत की जांच

साजिदा के पिता मुदशीर ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी की शादी अब्बू नसर (35) से कराई गई थी। उनके अनुसार बेटी इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। वह उम्र के बड़े अंतर को लेकर लगातार विरोध कर रही थी, लेकिन उसकी मां शाइस्ता परवीन ने उसे शादी के लिए राजी किया।

पिता का आरोप है कि उनकी पत्नी (45)और अब्बू नसर के बीच पिछले पांच वर्षों से कथित संबंध थे। उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसी दौरान एक दिन साजिदा ने दोनों को कमरे में साथ देख लिया था, जिसके बाद घर में बड़ा विवाद हुआ।

परिजनों के मुताबिक, उस घटना के बाद साजिदा लगातार इस रिश्ते का विरोध करने लगी थी। उसने अपनी मां से इस संबंध को खत्म करने की बात भी कही थी। पिता का आरोप है कि इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर साजिदा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मुदशीर ने बताया कि सोमवार रात उन्हें कहा गया कि बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद शाइस्ता परवीन और अब्बू नसर साजिदा को अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे उसके पति के घर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसकी जान चली गई।

पिता का कहना है कि बाद में दोनों साजिदा को वापस घर लेकर आए और उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते रहे। कुछ समय बाद उन्होंने बताया कि साजिदा की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी की जा रही थी।

शक होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अररिया आरएस थाना प्रभारी अंकुर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतका की मां शाइस्ता परवीन और पति अब्बू नसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में मां और दामाद के कथित संबंधों का मामला सामने आया है। इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि जब रिश्तों की मर्यादाएं टूटती हैं और कथित अवैध संबंधों के आरोप परिवारों के बीच गहराते हैं, तो उसके गंभीर और दुखद परिणाम सामने आ सकते हैं। 

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla