मामला कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर कई लोगों को पिलाया, जिसके बाद एक-एक कर उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस और प्रशासन की टीम शनिवार को महेतरू साहू की कब्र तक पहुंची। मशीन की मदद से कब्र की खुदाई की गई और शव को बाहर निकालकर आवश्यक सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक 14 मई को 40 वर्षीय महेतरू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार दफनाकर किया था। इसी दौरान शराब पीने के बाद एक अन्य ग्रामीण की तबीयत भी बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फरवरी 2026 से लेकर 14 मई तक गांव के रामसाय जायसवाल ने कई लोगों को शराब पिलाई थी, जिसके बाद 8 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और महेतरू साहू शामिल हैं। महेतरू को छोड़कर बाकी सभी की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है।
गांव में इस बात की भी चर्चा है कि जमीन में गड़े कथित खजाने (हंडा) को पाने के लिए लोगों की ब-लि दी जा रही थी। हालांकि, इस तरह की बातों की अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)