पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के खर्वे गांव में इस साल फरवरी से 14 मई के बीच 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इन घटनाओं के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बन गया था।
मामले में नया मोड़ तब आया, जब 6 जून को गांव के लोगों ने पुलिस को आवेदन देकर फरवरी से 14 मई के बीच हुई 8 संदिग्ध मौतों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इन सभी मौतों के पीछे गांव के ही रामसहाय जायसवाल पर शक जताया था।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सात मृतकों के शवों को कब्र से निकालकर रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था।
जांच के दौरान फॉरेंसिक परीक्षण के लिए डीएनए, विसरा और अन्य नमूनों को सुरक्षित रखा गया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति से चूहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) लिया था। ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रामसहाय से सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पुरानी रंजिश, छोटी-छोटी बातों पर विवाद, गाली-गलौज, चरित्र पर संदेह और टोना-टोटका जैसी वजहों से शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की जान ले ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी जहर मिली शराब पिलाई थी, जिसकी समय पर इलाज मिलने से जान बच गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले एक कुत्ते को जहर खिलाकर उसका असर देखा था। इसके बाद 6 फरवरी को बद्री को, 20 फरवरी को बुठालु को, 12 मार्च को छत्तू राम को, 20 मार्च को बुधराम को, 31 मार्च को विनोद कुमार को, 28 अप्रैल को गजानंद को, 29 अप्रैल को चैतूराम को और 14 मई को महेतरू राम को जहर मिली शराब पिलाई, जिससे उनकी मौ-त हो गई।
पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल को गांव के कार्तिक को भी जहर मिली शराब पिलाई गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जिससे उसकी जान बच गई।
हैरानी की बात यह भी सामने आई कि किसी को शक न हो, इसलिए आरोपी पीड़ितों को अस्पताल ले जाने और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था। फिलहाल कसडोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 लोगों की मौत और एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


