विज्ञापन

भिलाई में दोस्ती के नाम पर बड़ा खेल! iPhone, AC और LED TV फाइनेंस कराकर किस्तें बंद, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराने का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले में एक युवक ने अपने परिचित के नाम पर iPhone समेत कई सामान फाइनेंस कराए और बाद में किस्तें जमा करना बंद कर दिया। इस पूरे मामले में पीड़ित को डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला फरवरी 2025 का है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित शेखर देशमुख अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ आकाशगंगा स्थित अंश मोबाइल दुकान पहुंचा था। वहां शिकायतकर्ता के नाम पर बजाज फाइनेंस से एक iPhone फाइनेंस कराया गया।


फाइनेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी मोबाइल लेकर चला गया। शुरुआत में कुछ समय तक किस्तों का भुगतान किया गया, जिससे किसी को संदेह नहीं हुआ।

इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम पर मोबाइल, AC और LED TV जैसे कई अन्य सामान भी फाइनेंस करा लिए। ये सामान अलग-अलग दुकानों से लिए गए थे, जिनमें अंश मोबाइल, एवन इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य दुकानें शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शुरुआती महीनों में किस्तों की रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा कर दी थी। उसी राशि से फाइनेंस कंपनियों की EMI कटती रही, इसलिए पीड़ित को तुरंत पूरे मामले की जानकारी नहीं हो सकी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया और शिकायतकर्ता के खाते से रकम कटने लगी। इसके बाद पीड़ित को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।

किस्तों का भुगतान रुकने से फाइनेंस कंपनियों का बकाया लगातार बढ़ता गया। जांच में पता चला कि अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों का कुल 1 लाख 73 हजार 513 रुपए बकाया हो गया। वहीं शिकायतकर्ता के खाते से करीब 16 हजार रुपए भी कट चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla