जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। विजय लक्ष्मी तीन माह की गर्भवती थी और उसकी शादी को अभी केवल 16 महीने हुए थे।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को घर का माहौल सामान्य था। शाम के समय उसकी मां उससे मिलने आई थीं और करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट गईं। उस दौरान विजय लक्ष्मी रसोई का काम कर रही थी और परिवार के लोगों से सामान्य बातचीत भी कर रही थी।
बताया गया कि रात करीब नौ बजे उसने अपने ससुर से कहा कि वह पांच मिनट में कमरे से बाहर आ जाएगी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार को चिंता हुई।
रात करीब 10 बजे परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। कमरे के भीतर पहुंचने पर विजय लक्ष्मी फं-दे पर लटकी मिली।
परिवार के अनुसार विजय लक्ष्मी ओपन स्कूल से 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना रही थी। परिजनों का कहना है कि उसे देखकर किसी प्रकार की परेशानी का अंदाजा नहीं लग रहा था। ऐसे में उसके इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विजय लक्ष्मी और शुभम प्रधान ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ विरोध हुआ था और मामला थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के संबंध सामान्य हो गए थे।
परिजनों का कहना है कि शादी के बाद किसी प्रकार का बड़ा विवाद सामने नहीं आया था। मृतका की मां भी समय-समय पर उससे मिलने आती थीं।
परिवार ने पुलिस को बताया है कि धार्मिक आयोजनों, विशेषकर नवरात्रि और महाशिवरात्रि के दौरान भजन-कीर्तन में विजय लक्ष्मी की विशेष धार्मिक अवस्था हो जाती थी। इसी कारण उसका चिकित्सकीय उपचार भी चल रहा था। हालांकि इस स्थिति का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस नोट की हैंडराइटिंग समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस घरेलू परिस्थितियों, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


