पीड़िता भिलाई निवासी संगीता कश्यप ने भिलाई नगर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)
शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2023 में संगीता कश्यप एक पारिवारिक कार्यक्रम में रायपुर गई थीं। इसी दौरान रिश्तेदारों और परिचितों के जरिए उनकी मुलाकात पवन बधौलिया से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी घरेलू परेशानियों का जिक्र किया, जिसके बाद आरोपी ने दावा किया कि उसकी पहुंच ऐसे लोगों तक है, जो विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर ग्रह दोष, प्रेत-बाधा और जिन्न का डर दिखाने लगा। वह कहता था कि जबलपुर में गुप्त पूजा कराई जा रही है और इसके लिए पैसे भेजने होंगे। आरोपी ने 43 दिन तक दीपक जलाने जैसी बातें भी कहीं और पूजा के नाम पर लगातार रकम मांगता रहा।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी वह पैसे देने में देरी करती थी, आरोपी कहता था कि जिन्न नाराज हो जाएंगे और परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आरोप है कि उसने कई बार दैवीय शक्तियों का भय दिखाकर पैसे लिए। महिला ने अपने रिश्तेदार के जरिए 50 हजार रुपए एक क्यूआर कोड पर ट्रांसफर भी करवाए।
शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने कहा था कि यदि विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। इसके लिए उसने डेढ़ लाख रुपए लिए थे। बाद में महिला के पति की सड़क हादसे में मौ*त हो गई। इसके बाद भी आरोपी इसी डर का फायदा उठाकर पैसे वसूलता रहा। पति के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी वह लगातार पैसों की मांग करता रहा।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



