विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा 'बासमती धान मिशन', विदेशों तक पहुंचेगी खुशबू, किसानों की आमदनी बढ़ाने सरकार की बड़ी तैयारी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक नई पहल की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 'बासमती धान मिशन' शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने की योजना बनाई जा रही है, जिसे बाद में चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

इसी विषय को लेकर गुरुवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की शुरुआत, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए जरूरी सभी कदमों को सरकार प्राथमिकता के साथ लागू करेगी।

बैठक के दौरान सामान्य धान की खेती में फसल विविधीकरण और राज्य में बासमती धान के रकबे को बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान की कई किस्मों का उत्पादन होता है, लेकिन बासमती और अन्य सुगंधित चावलों की अंतरराष्ट्रीय तथा यूरोपीय बाजारों में विशेष मांग है। इन किस्मों के बेहतर दाम मिलने से किसानों को अधिक लाभ मिल सकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के उन क्षेत्रों की जल्द पहचान की जाएगी, जहां की जलवायु और तापमान बासमती धान की खेती के लिए उपयुक्त हैं। चयनित क्षेत्रों में बासमती धान का रकबा बढ़ाकर किसानों को अधिक आर्थिक लाभ दिलाने की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी बासमती धान के उत्पादन और रकबे में वृद्धि के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में कृषि संचालक राहुल देव, अनुसंधान संचालक डॉ. संजय त्रिपाठी, बीज निगम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों और छत्तीसगढ़ से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी सहभागिता हमें आपके लिए हर जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla