विज्ञापन

दुर्ग में 900 रुपए के विवाद में म-र्डर! युवक का कुएं से मिला शव, 7 नाबालिग हिरासत में..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,दुर्ग से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महज 900 रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर 26 वर्षीय मजदूर यशवंत सारथी उर्फ टिंगू की जा-न चली गई। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है।

गुरुवार 18 जून को मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक बंद राइस मिल परिसर स्थित कुएं में अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला गया।

दुर्ग में 900 रुपए विवाद मामला, कुएं से मिला युवक का शव

शव पर कई चोटों के निशान और सिर पर गंभीर घाव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी यशवंत सारथी उर्फ टिंगू (26) के रूप में हुई। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यशवंत और कुछ नाबालिग लड़कों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक यशवंत ने करीब एक वर्ष पहले उधार लिए गए पैसे लौटा दिए थे, लेकिन आरोपी लगातार उससे रकम मांगते रहे और भुगतान की तारीख को लेकर विवाद बढ़ता गया।

बताया गया कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने यशवंत को बातचीत के बहाने बुलाया और अपने साथ ले गए।

परिजनों के अनुसार 17 जून की रात करीब 9 बजे यशवंत एक दुकान के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि शक्ति नगर से जवाहर नगर और फिर आदित्य नगर तक उसके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद उसे बंद पड़े मिल परिसर में ले जाया गया, जहां सामूहिक रूप से हमला किया गया। आरोप है कि उसके सिर पर भारी पत्थर या किसी ठोस वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही जा-न चली गई।

विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद मृतक के शरीर के सामने वाले हिस्से पर अंग्रेजी अक्षर 'X' (क्रॉस) जैसा निशान भी बनाया गया। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके और मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले चार-पांच युवक नशे की हालत में उनके घर पहुंचे थे और यशवंत के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान उसकी मां के साथ कहासुनी भी हुई थी।

परिवार का दावा है कि आरोपियों के परिजनों की ओर से भी गंभीर धमकी दी गई थी, जिसके बाद वे पहले से आशंकित थे।

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मामले की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर थाना में बीएनएस की धारा 103 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य जांच के आधार पर केवल 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पहले से योजना बनाकर यशवंत को बुलाया गया, उसके बाद सामूहिक हमला किया गया और फिर शव को कुएं में फेंक दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla