विज्ञापन

दुर्ग में दिल दहला देने वाला हादसा: कोल्ड ड्रिंक की बोतल के चक्कर में गहरे पानी तक पहुंचा 13 साल का बच्चा , 50 फीट गहरी खदान में मिला शव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के नंदिनी क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पथरिया खदान में हुए हादसे में 13 वर्षीय बालक की जान चली गई। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने करीब 50 फीट गहरे पानी से उसका शव बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी आयुष मार्कंडेय (13) पिता नंदकुमार मार्कंडेय के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक आयुष गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।


जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि खदान की अधिक गहराई और अंधेरा होने के कारण रात में खोज अभियान शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह तलाश अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सुबह 5:30 बजे एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल पहुंची। डिप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर खोज शुरू की।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आयुष का शव खदान से बाहर निकाला गया। इसके बाद एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन

शव मिलने के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आयुष के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी। परिजनों ने बताया कि उसे खाली बोतलों से खेलने का शौक था। घटनास्थल पर खदान के किनारे फिसलने के निशान भी पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बोतल हाथ से छूटने के बाद आयुष उसे उठाने के लिए खदान के किनारे पहुंचा होगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी मौ त हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खदान के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड नहीं होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद परिवार में गहरा दुख और मातम का माहौल है।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla