प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद बाइक आग के गोले में बदल गई। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जल गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी मां को भिलाई के कला और संस्कृति संस्थान छोड़ने गया था, जहां उन्हें कोर्स का सर्टिफिकेट लेना था। मां को छोड़ते समय उसने कहा था कि वह पांच मिनट में लौट आएगा, लेकिन इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरी बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसे के समय बाइक पर युवक अकेला सवार था।
घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक JH 05 DS 0514 को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है, ताकि चालक की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में शामिल बाइक का नंबर CG 07 CV 3947 बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी के रूप में हुई है। वह पाटन ब्लॉक के किकिरमेटा गांव का निवासी था। फिलहाल वह उतई के पास खोपली गांव में अपनी मौसी के घर रहकर फार्मेसी का काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, राहुल अपनी मां को भिलाई के एक कला और संस्कृति संस्थान छोड़ने गया था। मां को छोड़ने के बाद उसने जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंच सका।
कुछ समय बाद परिवार को इस घटना की जानकारी मिली। वह वहां से कहां और क्यों गया था, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही।
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla