जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ग्राम डूमर के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की पानी की टंकी के पास सिंटेक्स टंकी रखने वाले चबूतरे पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन शरीर पर बने गोदना (टैटू) के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी 19 वर्षीय चेतन ठाकुर के रूप में की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन ठाकुर, रोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद चेतन, लालू यादव के घर खाना खाने गया। खाना खाने के बाद वह गाली-गलौज करने लगा, जिससे लालू यादव नाराज हो गया।
बताया गया कि रात में जब चेतन गांव के चबूतरे पर सो रहा था, तब लालू सब्बल लेकर वहां पहुंचा और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस घटना में चेतन की मौके पर ही जान चली गई। उस समय उनका एक अन्य दोस्त भी वहां मौजूद था।
घटना के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने वारदात में इस्तेमाल सब्बल और अपने पहने हुए टी-शर्ट व जींस को गांव के पुराने गौठान के पास स्थित तालाब में फेंक दिया।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


