जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर में रहने वाले कुंडे और परिहार परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जो कोर्ट तक पहुंच गया था। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बच्चों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मामला अचानक बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के करीब 15 से 20 लोग लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चा-कू लेकर परिहार परिवार के घर पहुंच गए।
आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और परिवार के लोगों के साथ मा-रपीट की गई। देखते ही देखते पूरा इलाका हंगामे में बदल गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
इस घटना में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। किसी को चा-कू लगने की जानकारी है तो किसी के सिर पर गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परिहार परिवार की दादी के इलाज के लिए बालाघाट से कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ये रिश्तेदार भी घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने सिद्धार्थनगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




