जानकारी के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाशिंग पाउडर निर्माण की आड़ में सितार गुटखे का नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने ग्राम अंडा और कुथरेल स्थित दो अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने देखा कि आरोपित वाशिंग पाउडर के नाम पर नकली जर्दायुक्त गुटखा तैयार कर रहे थे। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण का काम चलता मिला।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोग पहले छत्तीसगढ़ में अवैध गुटखा कारोबार के मुख्य सरगना गुरूमुख जुमनानी की गुटखा फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। कार्रवाई के दौरान 10 बोरियों में करीब 60 किलो गुटखा, तीन पैकिंग मशीनें और नकली गुटखा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने दोनों गोदामों को सील कर दिया है। मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं जब्त किए गए गुटखे के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


