विज्ञापन

भिलाई की 24 वर्षीय युवती की मनगटा रिसोर्ट में संदिग्ध मौ-त, पार्टी के बाद बाथरूम में मिली अचेत

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव के मनगटा वन चेतना केंद्र स्थित एक रिसोर्ट में भिलाई की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ-त का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे युवती रिसोर्ट के बाथरूम में गिरी हुई मिली। इसके बाद उसे तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मनगटा रिसोर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौ-त

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 नगर निगम के पास रहने वाली मुस्कान तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ, जिनमें कुछ युवक भी शामिल थे, मनगटा स्थित एक रिसोर्ट में पार्टी मनाने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सुबह जब युवती बाथरूम गई तो उसे अचेत अवस्था में देखा गया।हालाँकि यह भी बात सामने आ रही है की घटना के बाद साथ आये साथी फरार हो गए है जिससे मामला और भी रहस्यमयी लग रहा है साथ आये लोगो की तलाश की जा रही है|

घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतिका को आशुतोष साहू नामक युवक अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां डॉ. विवेक ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौ-त की वास्तविक वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौ-त के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि युवती और उसके मित्र पहले रायपुर क्लब गए थे। वहां पार्टी करने के बाद सभी मनगटा के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे।

वहीं सोमनी पुलिस ने रिसोर्ट संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla