विज्ञापन

छग में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर ह-त्या! पूछा- पूर्णिमा कहां है? फिर कर दी फा यरिं ग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े दो नकाबपोश युवक एक घर में घुस गए और कुछ ही पलों में एक युवती की गोली मा-र दी जिससे उसकी जा-न चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान (25) शुक्रवार सुबह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढक रखे थे। एक युवक घर के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा।

सक्ती के जोंगरा गांव में दिनदहाड़े युवती पर फा यरिं ग

घर के अंदर पहुंचने के बाद युवक ने परिवार के लोगों से पूर्णिमा के बारे में पूछताछ की। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर 3 राउंड फा यरिं ग कर दी। इसमें गोली उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फा यरिं ग की आवाज सुनकर परिजन अपने कमरों से बाहर आए तो पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि पूर्णिमा पिछले चार साल से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स का काम कर रही थी। यह कंपनी पंजाब की है। उसकी शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन वैवाहिक रिश्ता टूटने के बाद वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पूर्णिमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए टीम को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल इस पूरी वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से जोंगरा गांव सहित आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कुछ क्षेत्रों में नाकेबंदी भी की है और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla