जानकारी के मुताबिक, खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स के गोदाम को रविवार रात निशाना बनाया गया। बदमाश छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। एसी के आउटडोर यूनिट को क्षतिग्रस्त कर गोदाम में प्रवेश किया गया। इसके बाद टीवी, एसी, कूलर समेत अन्य कीमती सामान लेकर लाखों रुपये का माल समेट लिया गया।
इसी दौरान एक आरोपित कमर सीधी करने के लिए गोदाम के फर्श पर लेटा, लेकिन थकान के कारण उसे नींद आ गई और वह वहीं सोता रह गया। उसके साथी सामान लेकर मौके से निकल गए, जबकि वह अंदर ही बेखबर पड़ा रहा।
सोमवार सुबह जब बिहारी ट्रेडर्स के संचालक प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ताला खोला, तो अंदर युवक को सोते देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में युवक के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही ले जाए गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
यह अनोखी घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर वारदात के बाद आरोपी भाग निकलते हैं, लेकिन यहां गहरी नींद ने ही युवक को सीधे पुलिस तक पहुंचा दिया।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


