विज्ञापन

यूट्यूबर महिला ने रील में दिखाए सोने के गहने, रात में घर पहुंच गए चोर!घर से गायब हो गए लाखों के जेवर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र, शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर सोने के गहनों और लग्जरी कारों के साथ बनाई गई एक रील यूट्यूबर महिला को भारी पड़ गई। रील देखने के बाद चोरों ने घर को निशाना बनाया और रात के अंधेरे में अलमारी से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोहनी गांव निवासी रचना गुर्जर ने सोने के गहने पहनकर अपनी तस्वीर और रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। रील में गहनों के साथ लग्जरी कारें भी दिखाई गई थीं। बताया जा रहा है कि इसी रील के आधार पर चोरों को घर के बारे में सुराग मिला और उन्होंने अपना निशाना तय कर लिया।

सोने के गहनों की रील के बाद महिला के घर हुई चोरी

बताया गया कि रात के समय चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। घर में लगे कैमरे की दिशा भी डंडे से बदल दी गई ताकि उनकी पहचान न हो सके। घर की दीवार पर लगी फेंसिंग को भी काट दिया गया।

घर के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर सीढ़ी की मदद से घर से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की जानकारी घरवालों को सुबह हुई। जब परिवार के लोगों ने देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी टूटी हुई थी। जांच करने पर अलमारी में रखा सामान गायब मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों के आने और जाने के कुछ फुटेज भी मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

अपने आसपास की ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla