पुलिस जांच में सामने आया कि अगले दिन आरोपी फिर रामनगर पहुंचा। इस बार उसने अपनी पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की भी तैयारी कर रखी थी। वह एक के ऊपर एक दो शर्ट पहनकर आया था। जींस के अंदर बरमूडा भी पहन रखा था। वारदात के बाद उसने खून से सने कपड़े और जूते कुम्हारी के पास खारून नदी में फेंक दिए। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया।
कमरे में घुसते ही आरोपी ने पहले खुशी का गला दबाया। इसके बाद चाकू से लगातार हमला किया। पुलिस के अनुसार करीब ढाई से तीन मिनट के भीतर उसने 10 से 11 वार किए। गला दबाने से खुशी के गले की हड्डी भी टूट गई थी। सहेली के बाहर आने तक आरोपी वहां से भाग चुका था। खून से लथपथ हालत में खुशी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने अपनी योजना के मुताबिक खून से सनी शर्ट और जींस उतार दी। उसका एक जूता भी खून से सना हुआ था। पुलिस के अनुसार उसने सबूत मिटाने के इरादे से कपड़े और जूते कुम्हारी के पास खारून नदी में फेंक दिए। इसके बाद अंदर पहनी शर्ट और बरमूडा में ही वहां से निकल गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू (24) को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। वह सकरी गांव का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के खमतराई इलाके में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और बाइक बरामद की। वैशाली नगर पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पूरी योजना पुलिस को बताई। पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले उसी पर शक जताया। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदी से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार आरोपी खुशी से एकतरफा प्रेम करता था। वह चाहता था कि खुशी उसके साथ रिश्ते में रहे और उससे शादी करे, लेकिन खुशी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह लगातार उससे बात करने से इनकार कर रही थी।
कुछ सप्ताह पहले खुशी ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। पुलिस के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पूरी साजिश रची। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी खुशी का दूर का रिश्तेदार था और इसी रिश्तेदारी के कारण दोनों की पहचान हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




