दुर्ग -रायपुर की दो दर्दनाक घटनाओं से मची सनसनी: दुर्ग में लापता महिला का अर्धनग्न शव मिला, रे%@#प के बाद मर्डर की आशंका! रायपुर में कारोबारी ने जहर देकर पूरे परिवार का किया खात्मा फिर दे दी जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग और रायपुर की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया। दुर्ग में लापता 55 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं रायपुर में बैटरी कारोबारी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौ-त का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

दुर्ग में लापता महिला का शव मिला, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौ*त

दुर्ग: लापता महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

दुर्ग जिले में 55 वर्षीय लापता महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला किनारे झाड़ियों में मिला। महिला के सिर पर पत्थर से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं मिलने के कारण दु-ष्कर्म की आशंका को भी पुलिस गंभीरता से जांच रही है।

महिला की गुमशुदगी एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी और कुछ ही घंटों बाद शव मिलने की सूचना से परिवार सदमे में आ गया। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल को सील कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

शव पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे जंगलनुमा झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाम करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतका की पहचान ओम नगर, उरला निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में की है। उनके पति हिरऊ राम साहू का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी रोशनी देशमुख और दामाद कृष्ण देशमुख के साथ रहती थीं तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं।

परिजनों के अनुसार, भगवंतीन बाई 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद 17 जुलाई को सिटी कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ समय बाद पुलगांव क्षेत्र से शव मिलने की सूचना मिली।

सिर पर गंभीर चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सिर पर वार को मौत का कारण माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

अर्धनग्न हालत में मिला शव, सभी पहलुओं पर जांच

घटनास्थल पर महिला के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं मिले। इसी वजह से पुलिस संभावित यौन अपराध और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी पुष्टि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

आखिरी बार तहसील कार्यालय के पास दिखी थीं

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 16 जुलाई की शाम करीब तीन से चार बजे के बीच महिला को दुर्ग तहसील कार्यालय के आसपास आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह पुलगांव क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं, उनके साथ कौन था और घटना कब हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटीं कई टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलगांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड भी जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को सुरक्षित कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतका के संपर्क में रहने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला के साथ क्या हुआ और घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने कथित रूप से पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ-त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकला मिला। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। देर रात तक जांच के बाद मकान को सील कर दिया गया।

आठ महीने से किराए के मकान में रह रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) रहती थीं।

शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था, जबकि उसका बेटा एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

बदबू आने पर हुआ घटना का खुलासा

गुरुवार शाम के बाद परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को भी पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

घर के बाहर पहुंचने पर अंदर से बदबू आने लगी, जिसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया।

अंदर का दृश्य देख सन्न रह गई पुलिस

कमरे के भीतर कारोबारी शाहिद का शव फं-दे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े थे। सभी के मुंह से झाग निकला हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि घटना गुरुवार देर रात हुई होगी। पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

खाने में ज-हर देने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि पहले खाने में जहर मिलाकर परिवार को दिया गया और बाद में कारोबारी ने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

बिहार का रहने वाला था परिवार

पुलिस के अनुसार, शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने पांचों शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है।

बेटियों के नहीं दिखने पर हुआ शक

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किराएदार के घर आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद उनके नहीं दिखने पर लोगों को संदेह हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla