भिलाई की पत्रिका न्यूज़: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, फिसले यात्री की गई जान
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हा-दसा हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:15 बजे ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी थी। ट्रेन के चलने के बाद दुर्ग के कर्मचारी नगर, साईं मंदिर के पास वार्ड नंबर 58 निवासी संदीप कुमार सिन्हा (58) ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान उनका पैर स्लिप हो गया और वे प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच फंस गए। ट्रेन उनके एक पैर के ऊपर से गुजर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से संदीप कुमार सिन्हा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि संदीप कुमार सिन्हा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे कार्यालयीन कार्य से ट्रेन के माध्यम से रायपुर जा रहे थे।
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

