विज्ञापन

दुर्ग : स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचना पड़ेगा भारी, पहले नोटिस फिर चलेगा बुलडोजर! 23 दुकानदारों पर जुर्माना..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: दुर्ग,स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। 

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने वालों को पहले नोटिस दिया जाएगा और दोबारा उल्लंघन मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिले में 1107 शासकीय और 605 निजी स्कूल संचालित हैं। प्रशासन ने तय किया है कि इन सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों की जांच की जाएगी। पहली जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया जाएगा और नोटिस जारी किया जाएगा। यदि दूसरी बार भी उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों के पास तंबाकू बेचने वालों पर सख्ती, पहले नोटिस फिर बुलडोजर कार्रवाई

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी के तहत स्कूलों के सामने संचालित पान दुकानों और मेडिकल स्टोरों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि 19 जुलाई को एक समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त कदम उठाने शुरू किए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बेल्हारी, बोरवाय और बटरेल शासकीय स्कूल परिसरों के आसपास जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोटपा एक्ट के तहत 23 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई और कुल 2 हजार 450 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla