विज्ञापन

BREAKING NEWS : जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पीएम का बड़ा बयान -पेपर लीक करने वालों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई!बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। 

पीएम ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ तेज सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

BREAKING NEWS : पेपर लीक पर पीएम का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। 21 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता भी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे थे।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार सुबह 7:30 बजे से राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। बाद में शाम को सभी स्टेशनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

इससे पहले बुधवार रात करीब 8:30 बजे जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए।

पेपर लीक मामलों के लिए पहली बार फास्ट ट्रैक कोर्ट

अब तक देश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती रही है। अलग से फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण मामलों के निपटारे में लंबा समय लग जाता था।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla