जानकारी के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया है कि शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। युवती का कहना है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए उसे लगातार अ श्लील मैसेज भेजे जाते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल से उस पर से%&@क्स करने का दबाव बनाया जा रहा था और मना करने के बाद भी कॉल कर परेशान किया जाता रहा।
इन्हीं आरोपों से नाराज होकर 1 जुलाई को युवती अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर की कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवती प्रोफेसर को खरी-खरी सुनाते हुए नजर आती है। वह कहती है कि उसकी शादी होने वाली है और उसके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी दौरान प्रोफेसर की पत्नी भी मौके पर दिखाई देती हैं और माफी मांगती नजर आती हैं।
युवती ने यह भी दावा किया कि प्रोफेसर ने सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों को भी परेशान किया है। उसने मानसिक प्रताड़ना झेल चुकी अन्य युवतियों से भी सामने आने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आगे कानूनी लड़ाई जारी रखेगी और प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर शासकीय कॉलेज कुंजारा के प्राचार्य एमएल पटेल ने कहा कि यह घटना कॉलेज परिसर से जुड़ी नहीं है। उनके मुताबिक यह दोनों पक्षों का निजी मामला है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रोफेसर के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी शिकायत आती तो उसे उच्च अधिकारियों को भेजकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती।
लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


