फिलहाल रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम एक मिनट में करीब 25 हजार टिकट ही प्रोसेस कर पाता है। इसी वजह से तत्काल टिकट बुकिंग या ज्यादा ट्रैफिक वाले समय में यात्रियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने अपने 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस नई व्यवस्था की जानकारी साझा की।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष लॉन्च किया गया रेलवे का सुपर एप रेलवन लगातार यात्रियों की पसंद बन रहा है। आसान इंटरफेस की वजह से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल रहा है। अब तक इस एप को 4.35 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जबकि इसके जरिए प्रतिदिन औसतन 10 लाख ट्रांजैक्शन किए जा रहे हैं।
रेलवे अब अपने कामकाज को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी उपयोग कर रहा है। इस तकनीक की मदद से ट्रेनों के मेंटेनेंस से जुड़ी संभावित खराबियों का पहले ही पता लगाया जा सकेगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
CRIS के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्य कुमार ने कहा कि चाहे नया रेलवन एप हो या AI आधारित तकनीक, रेलवे का उद्देश्य यही है कि आधुनिक तकनीक का अधिकतम लाभ देश के आम नागरिकों तक पहुंचे।
विज्ञापन
CRIS ने 40 साल में रेलवे के लिए ऐप बनाएं
1. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम:
आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए।
2. फ्रेट ऑपरेशन सिस्टम:
मालगाड़ियों के संचालन और ट्रैकिंग के लिए।
3. अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम:
जनरल और प्लेटफॉर्म टिकटों के लिए।
4. नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम:
ट्रेनों की लाइव लोकेशन और पूछताछ के लिए।
5. कंट्रोल ऑफिस एप्लीकेशन और ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम:
आंतरिक संचालन और टेंडर प्रक्रियाओं के लिए।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


