भिलाई की पत्रिका न्यूज़: रायपुर के घरों में पाइपलाइन से पहुंचने लगी LPG गैस, दो साल में 1 लाख घरों तक सेवा देने का लक्ष्य
करीब दस साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी रायपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। अब शहर के घरों में पाइपलाइन के जरिए LPG गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल शंकरनगर, कबीरनगर, अवंति विहार और भनपुरी के एक हजार से ज्यादा घरों में पाइपलाइन के जरिए LPG गैस पहुंच रही है। गैस सिलेंडर की तुलना में इसका मासिक बिल करीब 900 रुपये आ रहा है। इससे लोगों के खर्च में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी बताई जा रही है।
रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड घरों तक पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है।
शुरुआत में जमा करनी होगी सुरक्षा निधि
राजधानी में पाइपलाइन से LPG गैस कनेक्शन लेने के लिए शुरुआत में 9 हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा करने होंगे। इसके अलावा पहली बार रजिस्ट्रेशन के लिए 590 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके बाद हर महीने करीब 900 रुपये का बिल आएगा। हालांकि गैस की खपत और सिलेंडर की कीमत के अनुसार बिल कम या ज्यादा हो सकता है। पाइपलाइन से मिलने वाली गैस पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलेगी। जितनी गैस की खपत होगी, उसी के अनुसार बिल बनाया जाएगा।
तीन महीने में बड़े अपार्टमेंट तक पहुंचेगी सुविधा
कंपनी का दावा है कि अगले तीन महीनों में शहर के सभी बड़े अपार्टमेंट में पाइपलाइन से LPG गैस की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
अभी कंपनी का ज्यादा ध्यान अपार्टमेंट वाले घरों पर है, क्योंकि वहां पाइपलाइन बिछाना आसान है। कवर एरिया और घरों तक आसान पहुंच होने के कारण काम तेजी से किया जा रहा है।
वार्डों में दूसरे चरण में होगा काम
अपार्टमेंट का काम पूरा होने के बाद शहर के अलग-अलग वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई करनी पड़ती है। इसी वजह से घनी आबादी वाले इलाकों में दूसरे चरण में काम शुरू किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद उसी दिन सड़क या गली को पहले की तरह साफ कर दिया जाएगा।
भिलाई स्टील प्लांट ने भी दिखाई रुचि
भिलाई स्टील प्लांट ने भी पूरे प्लांट और वहां की कॉलोनियों में पाइपलाइन के जरिए LPG गैस सप्लाई कराने में रुचि दिखाई है।
इस संबंध में पिछले सप्ताह BSP के अधिकारियों ने रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पाइपलाइन पहले से बिछाई जा चुकी है। अब इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
एचसीजी के जीएम राकेश रंजन सिंह के अनुसार राजधानी रायपुर में तेजी से LPG पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में शहर के एक लाख घरों तक पाइपलाइन के जरिए LPG गैस की सप्लाई पहुंचाई जाए। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)